फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: पुलिस कांस्टेबल को ट्रक ने कुचला

Sun, 28 Dec 2014 09:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के फ्लाईओवर पर सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल के सामने मोटर साइकिल से जा रहे एक पुलिस कांस्टेबल को ट्रक ने कुचल दिया। स्थानीय लोगों की मदद से कांस्टेबल को जीएमसी में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान कुछ ही समय में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कांस्टेबल यशपाल नडयाल बनतालाब का रहने वाला था और 3 आईआरपी में तैनात था। घटना के बाद ट्रक चालक मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक (जेके02एडी 5715) को सीज कर लिया है और आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

नरवाल में मोटरसाइकिल सवार एक अन्य युवक की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। युवक साबी, वाल्मीकि चौक, गांधी नगर का रहने वाला था। साबी नरवाल में किसी काम से मोटरसाइकिल से जा रहा था। तभी उसे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बुरी तरह से कुचल दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


संदिग्ध परिस्थितियों में घर से मिला शश्व
शहर में डोगरा हॉल के रहने वाले गौरंदन नायक की संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार को मौत हो गई। उसका शव घर से बरामद कर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शहर के बेलीचराना इलाके में भी एक युवक की लाश मिली है। रविंदर सिंह अपनी बहन, जो बेलीचराना में रहती है, के घर आया हुआ था। यहां उसने जहर निगल लिया था।

हत्या की आशंका
पौनी चक में पुलिस को बोधराम निवासी छत्तीसगढ़ का शव मिला है। मृतक के शरीर और चेहरे पर कई गहरे घाव हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि किसी ने उसे मार कर फेंक दिया। पौनी चक पुलिस स्टेशन के एसआई विक्रम सिंह का कहना है कि फिलहाल पुलिस ने 174 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें