फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में तीन मासूमों की मौत

Sun, 28 Dec 2014 09:05 PM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन मासूम बच्चे रात को अच्छे-भले सोए। सोते-सोते कुछ ही घंटे बाद उनकी हालत बिगड़ी और फिर तीनों ने एक-एक करके दम तोड़ दिया। पांच साल, चार साल और छह महीने के इन मासूमों की मां के मुताबिक तीनों बच्चों को सुलाने से पहले घर में बनी अरहर की दाल और चावल खिलाने के बाद डेरी से लाया दूध पिलाया था। फील्ड यूनिट ने मौके से दूध और खाने दोनों के सैंपल लिए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस और प्रशासन के आला अफसरों ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की। फिलहाल मासूमों की मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

यह दर्दनाक हादसा बीसलपुर (पीलीभीत) के पहाड़गंज गांव में रहने वाले राज मिस्त्री जसवंत सिंह के शहर के मुंशीनगर स्थित घर में हुआ। जसवंत शटरिंग के ठेकेदार नत्थू के लिए भी काम करता है, लिहाजा नत्थू ने उसे अपने गोदाम में परिवार के साथ रहने के लिए कमरा दे रखा है। जसवंत फोड़ा निकल आने के कारण चार दिन से जगतपुर के मोहम्मद अली अस्पताल में भर्ती है। वहां उसका आपरेशन हुआ है। शनिवार रात को जसवंत का छोटा भाई भी अस्पताल में उसके साथ था। जसवंत की पत्नी नन्ही देवी के मुताबिक शाम को वह भरा की डेरी से दूध लाई थी। सात वर्षीय बेटी माधुरी, पांच वर्षीय बेटे सर्वेश, चार वर्षीय बेटी निशा और छह महीने के बेटे अमित को उसने पहले अरहर की दाल के साथ चावल खिलाए। फिर सर्वेश, निशा और अमित को डेरी से लाया दूध पिलाकर सुला दिया। तीनों ने एक ही बोतल से दूध पिया। बड़ी बेटी माधुरी ने दूध नहीं पिया।
नन्ही के मुताबिक रात करीब नौ बजे बच्चों की तबियत खराब होने लगी तो उसने शटरिंग ठेकेदार नत्थू को फोन किया लेकिन नत्थू के आने से पहले ही अमित ने दम तोड़ दिया। नत्थू का कहना है कि उसने जब जसवंत के घर पहुंचकर दरवाजा खटखटाया तो नन्ही ने दरवाजा खोलने में काफी देर लगा दी। उसने जब अंदर पहुंचकर बच्चों को देखा तो सर्वेश और निशा की भी मौत हो चुकी थी। रात ढाई बजे नन्ही के फोन से नत्थू ने उसके देवर को घटना की जानकारी देकर अस्पताल से बुलाया। रविवार सुबह करीब दस बजे घटना की सूचना दी गई तो पर सओ इज्जतनगर कमल सिंह यादव मौके पर पहुंचे। सीओ धर्म सिंह मार्छाल के अलावा एसपी सिटी राजीव मल्होत्रा ने भी मुंशी नगर पहुंचकर छानबीन की। एसपी सिटी ने बताया कि दूध के चार सैंपल लिए गए हैं। जिन बर्तनों में दूध रखा गया था, उन्हें भी जांच के लिए भेजा जा रहा है।          
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें