फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 17 Dec 2014 06:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़ में बुधवार को एक आटो और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार एसएम पुरा रामगढ़ निवासी विशाल (18) की मौत हो गई। विशाल ने जीएमसी पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक विशाल बाइक पर सवार होकर किसी जरूरी काम से जा रहा था, दूसरी ओर से एक आटो आ रहा था। मेन रोड पर आटो अनियंत्रित हो गया और बाइक के साथ टकरा गया। इस हादसे में बाइक सवार विशाल दूर तक रगड़ता चला गया और उसे गंभीर चोटें आईं।

बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने घायल अवस्था में विशाल को उठाया और नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने विशाल की हालत गंभीर देखते हुए उसे जीएमसी रेफरकर दिया, लेकिन रास्ते में ही विशाल की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें