सांबा के दियानी क्षेत्र में शाम को हाईवे को पार करते समय एक ट्रक ने मां-बेटे कुचल दिया। मां की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बेटे को गम्भीर हालत में जम्मू रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार की शुक्रवार की शाम शकुंतला देवी पत्नी स्वर्गीय रघुपत निवासी दियानी ने बेटे जैमल कुमार के साथ हाईवे पार करने की कोशिश की तो सामने से तेज गति से चल रहे ट्रक ने उन्हें जबरस्त टक्कर मार दी जिससे दोनों मां बेेटा मार्ग पर गिरे तो ट्रक चालक वाहन को भगा कर ले गया।
इस पर स्थानीय लोगों ने दोनो को उठा कर जिला अस्पताल पहुंचाया वहां शकुंतला को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जब कि घायल जैमल कुमार को जम्मू रेफर कर दिया गया। उधर दियानी के लोगों ने घघवाल पुलिस को सूचित किया पुलिस ने हाईवे पर नाका लगाकर ट्रक न0 जेके02ऐके 8645 को पकड़ लिया वही चालक मदन लाल निवासी कूटा को हिरास्त में ले लिया है।
इसी बीच क्षेत्र के युवक भी ट्रक का पीछा करते घघवाल पहुंच गए और उन्होंने ट्रक के शीशे तोड़ दिए, वहीं गुस्साए युवक ट्रक को जलाने का प्रयास करने लगे, इसी बीच पुलिस थाना प्रभारी संजीब चिब पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंचे व लोगों को शांत कर ट्रक एंव चालक को थाना पहुंचाया। सांबा पुलिस ने मामला दायर कर लिया है और ट्रक को पकड़ कर चालक को हिरासत में ले लिया है।