फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरतीगल विवाद में घायल ने दम तोड़ा

Sat, 02 Aug 2014 09:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भद्रवाह
विज्ञापन
विज्ञापन
सरतीगल क्षेत्र में दो पक्षों की झड़प में घायलों में से एक ने दम तोड़ दिया। घायल को श्रीनगर रेफर किया गया था। मृतक युवक शराफत अली एमए की पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन


इस विवाद के बाद सरतीगल क्षेत्र में तनाव की स्थिति है। यहां दुकानें बंद हैं। इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस की लगातार गश्त जारी है।

एसएचओ भद्रवाह ने बताया कि मामले में हत्या का केस भी जोड़ा गया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। मामले में शौकत पीर को गिरफ्तार किया गया है।

अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है। इलाके में किसी भी अप्रिय घटना की आशंका के चलते सुरक्षा के प्रबंध किए हुए हैं। उधर, जम्मू रेफर किए गए एक घायल की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें