जम्मू रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति की ट्रेन से कुचल कर मौत हो गई। मृतक की अभी कोई पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह एक व्यक्ति एक दम से ट्रेन के आगे आ गया।
ट्रेन उसे कुचलते हुए आगे निकल गई। तभी कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस तक पहुंचाई। पुलिस ने उसके शव को उठाया। शव की पहचान के लिए काफी जगह सूचित किया गया है।