कानाचक्क थाना के अंतर्गत गुढ़ा पतन इलाके में रविवार देर रात को एक कार और स्कूटी की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों सहित मां-बाप घायल हो गए। कार चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने कार चालक को काबू कर लिया। इसके साथ ही केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक रवि कुमार (35) अपनी पत्नी अनु (32), चार साल की बेटी वंश, तीन साल के बेटे रजत और एक तीन माह के बच्चे के साथ स्कूटी पर सवार होकर अखनूर से गुढ़ा पतन की ओर आ रहे थे और जम्मू से अखनूर की ओर कार जा रही था। गुढ़ा पतन के नजदीक दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
इस हादसे में तीन साल के रजत की मौत हो गई। रवि कुमार और बेटी वंश जख्मी हुए हैं। इसके अलावा पत्नी अनु भी गंभीर रूप से घायल है। घायलों को इलाज के लिए इमरजेंसी में रखा गया है। अनु की गोद में तीन माह का बच्चा था, जो बिल्कुल सुरक्षित है।