फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में मृत मिली वृद्ध महिला

Sun, 05 Feb 2017 10:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
महिला की संदिग्ध हालत में मौत - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
जम्मू संभाग के सांबा के वार्ड 11, तहसील कार्यालय के निकट एक वृद्ध महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पड़ोसियों ने सुबह देखा तो पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कसबा के तहसील कार्यालय के निकट बुजुर्ग महिला कैलाशो देवी पत्नी लब्बू राम अपने मकान में अकेली रह रही थी। रविवार की सुबह पड़ोसियों ने देखा कि वह जमीन पर गिरी पड़ी थी।

लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के लोगों को सौंप दिया गया। बताया गया है वृद्धा के सिर में चोट के निशान थे। पुलिस ने आरपीसी की धारा 174 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें