आरएस पुरा के गेगिया गांव के पास ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हो गई। वह पैदल जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय गिरधारी लाल सोमवार को आरएस पुरा-जम्मू मार्ग पर पैदल जा रहा था।
गेगिया गांव के पास अज्ञात ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर से जख्मी हो गया। इसके बाद ट्रक चालक फरार हो गया। राहगीरों ने उसे आरएस पुरा उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया।