दोमाना के पंजपीर इलाके में एक महिला ने घर में घुसकर मारपीट करने के बाद छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर कुछ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को बताया कि रवि कुमार, ज्योति देवी, अमित कुमार और राजेश उसके घर में घुस आए। चारों उसके ही गांव के रहने वाले है।