सुंदरबनी से 15 किलोमीटर दूर जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर कालीधार क्षेत्र के गौधर गांव के पास मारुती कार की सेना के वाहन साथ टक्कर होने से मारुती कार में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कालाकोट निवासी केवल शर्मां पु़त्र परसराम तथा मुनीश चढ्ढा पुत्र कमल किशोर मारुती कार नं0 जेके 11 7702 में सवार होकर जम्मू जा रहे थे कि सुंदरबनी से 15 किलोमीटर दूर जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर कालीधार क्षेत्र के गौधर गांव के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे सेना के वाहन के साथ मारुती कार की टक्कर हो गई।
जिससे मारुती कार में सवार केवल शर्मां तथा मुनीश की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर भामला पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को वहां से उपजिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं भामला पुलिस ने मामला दर्ज करके दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
वहीं एक अन्य सड़क हादसे में उपजिला नौशेरा के गांव लंबेडी में जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर एक बाइक फिसलने से बाइक पर सवार मोहम्मद लतीफ पुत्र लाल हुसैन निवासी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे वहां से उपजिला अस्पताल सुंदरबनी पहुंचाया गया यहां से प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।