फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में आतंकियों ने 1 को मारी गोली, मौत

Mon, 26 Dec 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
आतंकियों ने मारी गोली - फोटो : demo pic
विज्ञापन
आतंकियों ने उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में 42 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। बताते हैं कि नजीर अहमद मीर बहरामपोरा स्थित आवास के बाहर खड़े थे, तभी आतंकियों ने वहां पहुंचकर उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं।
विज्ञापन


खून से लथपथ होकर गिरने के बाद आतंकी भाग खड़े हुए। इसके बाद उन्हें सोपोर अस्पताल ले जाया गया। स्थिति गंभीर होने पर श्रीनगर स्थित श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें