फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरित्र पर शक था इसलिए पत्नी की हत्या कर दी

Fri, 18 Sep 2015 11:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
नानक नगर इलाके में 24 अगस्त को एक महिला की हुई हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। जांच में पता चला कि उसके पति ने ही उसकी हत्या की थी। पुलिस के अनुसार उसका पति उसके चरित्र पर संदेह करता था। इसी कारण उसने उसकी हत्या कर दी। साथ ही पुलिस के सामने जुर्म भी कबूल कर लिया।
विज्ञापन


24 अगस्त को गांधी नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि नानक नगर गुरुद्वारे के पास झुग्गियों में महिला का शव पड़ा है। जांच करने पर पता चला कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस ने महिला के शव को पहचान के लिए जीएमसी मार्चरी में रखवाया था।

जांच के बाद महिला की पहचान पूजा देवी (पत्नी कृष्णा) के रूप में हुई। उसका पति मूल रूप से बिहार के सिवान जिला का रहने वाला है और वर्तमान में वह नानक नगर सेक्टर छह में गुरुद्वारे के पास रहते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन


जांच के दौरान महिला के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसके चरित्र पर संदेह करता था और अकसर उसके साथ मारपीट करता था। इस संबंध में पहले भी पूजा ने पुलिस को शिकायत की थी।
उन्होंने बताया कि घटना के दिन भी कृष्णा ने पूजा को पीटा था। उसके बाद वह लापता हो गई थी। कृष्णा से पूछताछ की तो उसने हत्या को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें