फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति-पत्नी में झगड़ा, पति ने चलाई गोलियां

Wed, 24 Feb 2016 11:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
गजनसू इलाके में एक सिक्योरिटी गार्ड ने अपने ससुराल जाकर हवा में फायरिंग की। हालांकि इसमें किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन इलाके में दहशत फैल गई।
विज्ञापन


पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना बुद्धि चक गांव की है। सेना से रिटायर्ड जोधा राम इस समय जम्मू में किसी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम कर रहे हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी अपनी पत्नी को लेने ससुराल आया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर अपनी पत्नी के साथ झगड़ा हो गया था। जोधा ने आव देखा न ताव अपनी 12 बोर की राइफल से 4 राउंड फायर किए। गोली चलने के बाद अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन


गांव के अन्य लोग भी मौके पर जमा हो गए। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। गजनसू पुलिस चौकी में इसे लेकर केस दर्ज किया गया है। अभी तक सिक्योरिटी गार्ड को पकड़ा नहीं गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों और ससुरालियों से पूछताछ की है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें