बाड़ी ब्राह्मणा के सिडको चौक पर शनिवार देर शाम ट्रक की टक्कर से एक की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। चालक फरार है। नजवाल बिश्नाह निवासी राज कुमार (46) शाम करीब छह बजे सिडको चौक पर सड़क को पार कर रहा था।
इसी समय ट्रक संख्या जेके 02 एबी 3557 ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राज कुमार जम्मू कश्मीर पुलिस में फॉलोवर था। शव को जीएमसी के शवगृह में ले जाया गया है।