जम्मू के खानपुर नगरोटा में हुए सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मो. अमजद (18) निवासी जगती नगरोटा की मोटर साइकिल खानपुर इलाके में फिसल गई। घायल अवस्था में उन्हें जीएमसी लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत करार दिया।
शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी शवगृह में रखवाया गया है। वहीं एक अन्य मामले में एक 20 वर्षीय युवती निवासी चक झग्गर नागबनी सड़क दुर्घटना में घायल हो गई। सड़क पर पैदल चलते वक्त पीछे से किसी स्कूटी ने उसे टक्कर मार दी। घायल अवस्था में उसे जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।