जम्मू से कटड़ा तक ट्रेन शुरू होने से आम जनता को फायदा हुआ हो या ना। शराब तस्करों को जरूर इसका फायदा हो रहा है। अब शराब तस्करों ने ट्रेन के सहारे धर्मनगरी तक शराब ले जाने का काम शुरू कर दिया है।
आज रेलवे पुलिस ने एक व्यक्ति से अवैध शराब की 22 थैलियां बरामद की हैं, जिन्हें वह कटड़ा में बिक्री के लिए ला रहा था। आरोपी ईश्वर लाल छत्तीसगढ़ का रहने वाला है।
शराब की 252 थैलियों के साथ पकड़ा
रेलवे के एसएसपी ऐके महाजन ने बताया कि रेल मार्ग के माध्यम से इस तरह के अपराध को बढ़ाने मिलने का उन्हें पहले से ही अनुमान था। शराब या अन्य नशीले पदार्थों को लाने पर पहले से ही पुलिस नजर रखी हुई है।
वहीं, एक अन्य मामले में जम्मू कश्मीर पुलिस ने बालनी चेक पोस्ट पर राकेश कुमार निवासी दसानु रियासी को अवैध शराब की 252 थैलियों के साथ पकड़ा है। आरोपी शराब को बिक्री के लिए कटड़ा लाने के प्रयास में था।
तस्करों के लिए वरदान बनी रेल
गौरतलब है कि पहले धर्मनगरी कटड़ा में अवैध तरीके से शराब लाने वालों को चेकपोस्ट पर जांच के दौड़ान प्राय: पकड़ लिया जाता था। लेकिन रेल सेवा शुरू होने से इस मामले में पुलिस वालों की जिम्मेदारी बढ़ गई।
दरअसल, अवैध रूप से शराब या नशीले पदार्थों के कारोबार करने वालों के लिए रेल सुविधा वरदान साबित हो सकता है।