फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट देकर परिचित ने युवती से किया दुष्कर्म

Sat, 01 Nov 2014 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दोमाना
विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवती ने लोअर मुट्ठी निवासी युवक बलविंद्र कुमार के खिलाफ दुष्कर्म करने सहित अन्य आरोप लगाए हैं। कानाचक्क पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीस वर्षीय युवती ने कोर्ट में याचिका दायर कर युवक पर गंभीर आरोप लगाए। इस पर कोर्ट ने पुलिस को मामला दर्ज कर जांच को आगे बढ़ाने के आदेश दिए हैं। वहीं कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

युवती ने पुलिस को बताया कि वह किताबें लेने के लिए घर से निकली थी। जब वह सड़क पर खड़ी थी तो बलविंद्र ने उसे लिफ्ट दी। इसके बाद वह उसे जबरदस्ती किसी स्थान पर ले गया। वहां उसने दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर उसने मार देने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


पहले वह डर से चुप रही, लेकिन आखिर में परिवार को बताया। इसके बाद कोर्ट में अर्जी देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी रूरल मोहन लाल कैथ ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें