फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के पंपोर में सुरक्षाबलों ने ध्वस्त किया लश्कर का आतंकी ठिकाना, एक मददगार गिरफ्तार

Sun, 10 Jan 2021 05:25 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
पंपोर में सुरक्षाबलों ने ध्वस्त किया लश्कर का आतंकी ठिकाना - फोटो : जम्मू-कश्मीर पुलिस
विज्ञापन

घाटी के पंपोर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के एक आतंकी ठिकाने को ध्वस्त किया है। आतंकी ठिकाने से एके-47 के 26 कारतूस व अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। आतंकियों के एक मददगार को गिरफ्तार भी किया गया है। उक्त मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


अवंतीपोरा पुलिस को ग्राम चंदहरा पंपोर में आतंकी ठिकाने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस, सेना की 50-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) और सीआरपीएफ की 110वीं बटालियन ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकियों का एक ठिकाना मिला। जिसे सुरक्षाबलों ने नष्ट कर दिया है। इस ठिकाने से सुरक्षाबलों को एके-47 के 26 कारतूस मिले हैं।

इसी मामले में एक गिरफ्तारी भी हुई है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों के मददगार आदिल अहमद शाह पुत्र मोहम्मद आजाद शाह निवासी चंदहरा पंपोर को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें