फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: पेड़ से लटकती मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका, जांच जारी

Sun, 10 Jan 2021 04:52 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
घटनास्थल का एक दृश्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बहराइच जिले के चौंगाई गांव से महज 50 मीटर दूर एक अज्ञात युवती की लाश पेड़ से लटकी मिली है। कयास लगाया जा रहा है कि युवती की हत्या करने के बाद लाश को पेड़ से लटका दिया गया है।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की उम्र लगभग लगभग 20 साल बताई जा रही है। पुलिस जांच में जुट गई है।

एडिशनल एसपी अशोक कुमार, सीओ कमलेश कुमार व थाना प्रभारी विमलेश कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पहुंचे और मौके का जायजा लिया।

स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर पंचनामा भरकर परीक्षण के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें