फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन घोटाला: दस के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 14 Feb 2015 08:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच जम्मू ने जम्मू नगर निगम और राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों सहित दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने नगर निगम और राजस्व विभाग के अधिकारियों के मदद से नगर निगम की जमीन को धोखे से अपने नाम करा लिया और भूमि पर दुकानें और खोखे बना लिए।
विज्ञापन


जम्मू नगर निगम के सचिव ने क्राइम ब्रांच को इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने बताया कि 60 के दशक में मिलिट्री विभाग ने बिक्रम चौक, रायपुर में काफी जमीन नगर निगम को ट्रांसफर की थी। इस भूमि पर मिलिट्री विभाग ने फामी चंद साहनी को क्वार्टर नंबर 4, 5, 6 रहने के लिए अलाट किए थे।

इसके बाद फामी चंद के बेटे वेद प्रकाश ने यहां बिना अनुमति के दुकानें और खोखे बना लिए। वेद प्रकाश के देहांत के बाद उसके तीन बेटों अशोक कुमार, गगन कुमार, रमेश कुमार और दिनेश कुमार और सन्नी साहनी एवं अल्का साहनी ने तब रहे पटवारी सुभाष चन्द्र, सीईओ आर के थुस्सु और टाउन प्लानर सुरिंदर कुमार की मदद से जमीन अपने नाम करा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में धोखे से नगर निगम की जमीन हड़पने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें