कश्मीर संभाग के कुलगाम में पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को छह घंटे के अंदर धर दबोचा। पुलिस स्टेशन देवसर को पीड़िता के भाई की ओर से शिकायत मिली, जिसमें कहा गया कि उसकी 17 साल की बहन के साथ दुष्कर्म किया गया है। इसके साथ ही अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया नेटवर्क पर अपलोड किया गया है।
शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एक टीम का गठन किया गया। जिसने आरोपी मोहम्मद आमिर भट पुत्र मोहम्मद इशाक भट निवासी गुड्डर कुलगाम को शिकायत मिलने के छह घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले से जुड़ी अन्य कार्रवाई जारी है।