फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर लौटती युवती का अपहरण कर दुष्कर्म

Thu, 09 Oct 2014 02:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर कोटली पुलिस ने नौगाल निवासी जीवन सिंह के खिलाफ एक युवती का अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक युवती के परिवार के सदस्यों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि सात अक्टूबर को उनकी बेटी एक धार्मिक आयोजन में शामिल होने गई थी। देर शाम को लौटते समय मौका देखकर नौगाल के रहने वाले जीवन सिंह ने छेड़छाड़ शुरू कर दी।

जब युवती ने विरोध किया तो वह उसे जबरदस्ती सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। घटना की जानकारी युवती ने परिवार के सदस्यों दी तो उन्होंने युवक को ढूंढना शुरू किया। इसकी शिकायत पुलिस में भी की गई। पुलिस ने जीवन सिंह के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें