फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टंकी में डूबने से दम तोड़ गई दो साल की मासूम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरनई इलाके में एक घर में बनाई गई पानी की टंकी में डूबने से दो साल की बच्ची ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा शहर और आसपास इलाकों में तीन और लोगों की मौत हो गई। इनमें से चिनौर इलाके में जहर निगलने से एक युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


तीसरे मामले में बस स्टैंड के बाहर बुजुर्ग का शव मिला है, जबकि रायपुर सतवारी इलाके में एक व्यक्ति की गली-सड़ी लाश मिलने से सनसनी बनी हुई है। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक दोमाना थाना के अंतर्गत बरनई इलाके में रात करीब नौ बजे एक घर में पानी की टंकी में डूबने से मासूम दो साल की वनीता पुत्री किशन कुमार की मौत हो गई। उसके चिल्लाने की आवाज सुनी तो परिवार के लोग टंकी की ओर भागे।
विज्ञापन


टंकी काफी गहरी होने के कारण बच्ची सीधी नीचे तक चली गई। इससे पहले कि परिवार के लोग समझ पाते और टंकी में से बच्ची को बाहर निकाल पाते, बच्ची की पानी में डूबने से मौत हो गई। आसपास इलाके के लोग भी इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन

जहर निगलने से युवक की जान गई

किसी ने पुलिस को जानकारी दी तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लेकर उसे जीएमसी के शवगृह में पहुंचा दिया है। दूसरे मामले में चिनौर इलाके में जहर निगलने से एक युवक की मौत हो गई।

मूलरूप से कुलगाम, मौजूदा अपर चिनौर निवासी शब्बीर अहमद गनई (20) के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखवा दिया है। इसके साथ ही केस दर्ज करके मृतक के परिवार के लोगों को सूचित भी कर दिया गया है।

सतवारी थाना के अंतर्गत रायपुर सतवारी इलाके में निक्की तवी से एक अज्ञात व्यक्ति की गली-सड़ी लाश मिली है। इससे इलाके में सनसनी बनी हुई है। इलाके के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक शव नगर में बहकर आया है। अभी तक उसकी कोई पहचान नहीं हो सकी है।

वहीं बस स्टैंड थाना क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर को एक बुजुर्ग का शव बरामद हुआ। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक बुजुर्ग के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। मृतक की उम्र 60 साल के करीब बताई गई। आसपास के दुकानदारों से पता चला कि बुजुर्ग को बस स्टैंड में घूमते देखा गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें