फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री का गार्ड दो AK-47 लेकर फरार

Sat, 28 Mar 2015 09:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क एवं भवन निर्माण मंत्री और पीडीपी के वरिष्ठ नेता सैयद अल्ताफ बुखारी के शेखबाग (श्रीनगर) स्थित घर पर तैनात सुरक्षाकर्मी घर से दो एके राइफलों समेत फरार हो गया। एक एके राइफल अन्य सुरक्षा कर्मी की बताई जा रही है। फरार सुरक्षा कर्मी की धरपकड़ को पुलिस  छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला पुलवामा के करीमाबाद गांव का रहने वाला नसीर अहमद पंडित जम्मू कश्मीर पुलिस की 11वीं बटालियन का है। वह शुक्रवार देर रात मंत्री के घर से दो एके-47 राइफलें लेकर फरार हो गया। शुरूआती जांच में पता चला है कि उसी के गांव के रहने वाले तीन युवक मंत्री के घर के बाहर उसका इंतजार कर रहे थे।

उन्हीं के साथ वह भागा है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि फरार सुरक्षाकर्मी समेत उसके अन्य साथियों को पकड़ने के लिए छापामारी शुरू कर दी है। अधिकारी के मुताबिक तीन अन्य युवाओं की पहचान बिलाल अहमद भट, तारिक अहमद पंडित और अफाक अहमद भट के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर पुलिस के कश्मीर रेंज के आईजी सैयद जावेद मुजतबा गिलानी ने बताया कि यह जवान सिक्योरिटी विंग से है। करीब दो हफ्ते पहले इसे मंत्री के घर की सुरक्षा में तैनात किया गया था। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 380 और 409 के अंतर्गत मामला दर्ज करते हुए एफआईआर 20/2015 लगाई है।

श्रीनगर समेत आसपास के अन्य इलाकों में अलर्ट जारी करते हुए छापामारी तेज कर दी गई है। विशेष टीमों का गठन किया गया है। एक विशेष टीम को पुलवामा जिले के करीमाबाद गांव भेजा गया था। टीम में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि जल्द ही आरोपी को साथियों समेत पकड़ा जाएगा।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष अगस्त के महीने में उत्तरी कश्मीर के सोपोर के एसओजी कैंप से मोहम्मद शफी डार नाम का एक एसपीओ भी अपनी सर्विस राइफल समेत लश्कर का हिस्सा बनने के लिए फरार हो गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें