फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन ट्रिक्स से फंसाता था लोगों को ये ढोंगी बाबा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस स्टैंड पुलिस द्वारा पकड़ा गया ढोंगी बाबा मोहम्मद इरफान मलिक लोगों को अपने चंगुल में फंसाने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाता था। टीवी चैनलों में लव मैरिज, वशीकरण, दुखों से छुटकारा, जल्द विवाह, नौकरी दिलवाना आदि 11 से 21 दिन में करने की गारंटी देता था।
विज्ञापन


जिसके बाद लोग विज्ञापन पर दिए गए फोन पर संपर्क करते तो रिसेप्शन पर बैठी महिला बाबा के कारनामे सुनाकर लोगों को आमंत्रित करती थी, बदले में मात्र दो सौ रुपये की पर्ची की बात ही की जाती थी।

आरोपी गढ़वा घुमाकर ढोंग करता था कि शीशे पर तीन बार घूमने पर ऐसा करना है, वैसा करना और चार बार घूमने पर बकरे चढ़ाने है। पुलिस ने आरोपी के आफिस से 80 हजार रुपये भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो सौ रुपए की पर्ची के पीछे का सच

दुखों से छुटकारा पाने और समस्याओं का समाधान पाने के लिए लोग आफिस पहुंच जाते। दो सौ रुपये की पर्ची कटवाते तो उसके बाद बाबा से मिलने पर बाबा काम करवाने के लिए पांच हजार रुपये की पहली मांग करता था, फिर काम में वक्त लग रहा है और पैसे लाने को कहता था।

ऐसा करते हुए ढोंगी बाबा लोगों से जब हजारों रुपये ऐंठ लेता तो काम आजकल में होगा, टालमटोल करने लगता। पीड़ितों में बहुत सारे लोगों ने बताया कि 11 से 21 दिन में काम करने का दावा 4-5 माह तक पूरा नहीं होगा। जिन लोगों को बाबा की असलियत पता लगने लगा तो उन्होंने बाबा को काम करवाने की धमकी दी, तब बाबा ने एक के छह हजार रुपये वापस दे दिए।  


मुलाजिमों को बदलता रहता  
ढोंगी बाबा पकड़े जाने के डर से रिसेप्शन में हमेशा महिला कर्मी को रखता था और उन्हें कुछ-कुछ समय के बाद बदलता रहता था। अभी मौके पर पकड़ी गई रिसेप्शन वाली महिला खुद को बेकसूर बताती रही, जबकि पीड़ितों ने उसके द्वारा गारंटी के साथ काम होने की बात कहते हुए 200 रुपये की पर्चियां काटने की बात कही।

ढोंगी बाबा के साथ काम करने वाली स्थानीय महिला पर शिकंजा कसने पर बार-बार वह अपने पति को बुलाने की धमकी भी देती रही है। उसने बताया कि बाबा ने उसे छह हजार रुपये महीने पर रखा था, अभी तक उसे वेतन नहीं मिला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें