फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः पहाड़ी क्षेत्र सुंब में पुलिस को मिला गोला बारूद, आतंकी घुसपैठ की आशंका

Sun, 10 May 2020 01:51 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू संभाग में सांबा जिले के पहाड़ी गांव गौरण के निकट से पुलिस को तीन ग्रेनेड व 54 कारतूस मिले हैं। रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को पुलिस को पहाड़ी क्षेत्र गौरण के गांव ढूंगा के जंगल में कुछ हथियार छिपाए जाने की सूचना मिली। इस पर एसओजी के जवानों ने क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार घगवाल के बंई नाले से एसओजी के जवान तलाशी करते हुए गौरण क्षेत्र में पहुंचे वहां पुलिस को एक व्यक्ति ने हथियारों के बारे में सूचना दी। इस पर पुलिस ने तलाशी अभियान छेड़ा व क्षेत्र से तीन हैंड ग्रेनेड व 54 कारतूस बरामद किए।

सूत्रों के अनुसार गत दिनों सेना, पुलिस, सीआरपीएफ को इनपुट मिले थे कि बंई नाले से घुसपैठ हुई है, जिस पर संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया था, लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली थी। गत एक सप्ताह से सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रखा है।
विज्ञापन


शनिवार शाम सात बजे के करीब पुलिस ने ग्रेनेड व कारतूस बरामद किए। बताया गया है कि हैंडग्रेनेड व कारतूस नए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि नई घुसपैठ हो चुकी है। हालांकि पुलिस इस बारे में अभी कुछ भी नहीं बता रही है। सूत्रों के अनुसार बंई नाले से गौरण क्षेत्र घुसपैठियों का पुराना मार्ग रहा है। पहले भी इस क्षेत्र से घुसपैठ की कई सफल कोशिशें हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें