फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बख्शीनगर रेप कांड : आरोपी को दबोचने दिल्ली जाएगी पुलिस

Thu, 15 Sep 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला जम्मू
विज्ञापन
rape with minor - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
बख्शीनगर के एक निजी होटल में एक प्रतिष्ठित मॉल की सहकर्मी से बलात्कार के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जम्मू पुलिस जल्द दिल्ली रवाना होगी। इसके लिए एसडीपीओ के निर्देशों का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके लिये जल्द ही पुलिस पार्टी का गठन किया जाएगा। फिलहाल पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी दिल्ली निवासी शिव शंकर के खिलाफ धारा 376 के तहत त्रिकुटानगर थाने में मामला दर्ज किया हुआ है।

पुलिस के मुताबिक एफआईआर दर्ज करने के बाद संबंधित मॉल और होटल में जाकर पूछताछ की गई थी, अभी तक कुछ ठोस जानकारी हासिल नहीं लगी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मॉल में छापामारी की गई तो मालूम हुआ कि आरोपी दिल्ली जा चुका है। पीड़िता को 29 अगस्त के दिन नौकरी से निकलवाने के साथ ही वह दिल्ली लौट गया था। उसके बाद से उसका कोई अता-पता नहीं चला है। पुलिस के मुताबिक मामले को काफी गंभीरता के साथ देखा जा रहा है। युवती ने आरोपी पर शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें