फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरी विस्थापितों/RSS के एजेंटों कश्मीर छोड़ दो या मौत के लिए तैयार रहो

Tue, 09 Aug 2016 12:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को पुंछ नगर में बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू होने के एक दिन पहले आतंकी संगठन आईएसआईएस के धमकी भरे पोस्टर लगे हुए मिले। इससे नगर के अल्पसंख्यक हिंदुओं में भारी रोष व्याप्त हो गया। 
विज्ञापन


उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि पुंछ नगर में आतंकवाद के दौर में भी इस तरह के उनके खिलाफ पोस्टर नहीं लगाए गए थे। वहीं नगर में पहली बार इस प्रकार के धमकी भरे पोस्टर मिलने से खुफिया एजेंसियां सकते में आ गई हैं।

जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड नंबर 11 मोहल्ला पंडिता में राजाओं के समय से ही बहुसंख्या में कश्मीरी पंडित परिवार बसते हैं। रविवार देर रात एडवोकेट संजय रैना के घर के बरामदे में भी पोस्टर फेंका गया था, जिसे उन्होंने देर रात को ही अपने दो निकट संबंधियों को साथ लेकर पुलिस अधिकारियों के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


सोमवार तड़के मोहल्ले के कई अन्य घरों की बाहरी दीवारों पर भी आईएसआईएस के धमकी भरे पोस्टर चिपके होने  की बात नगर में आग की तरह फैल गई। इसके बाद खुफिया एजेंसियाें ने अधिकतर पोस्टर उतारकर जांच के लिए जमा कर लिए। 
विज्ञापन

कश्मीरी पंडितों को जान से मारने की धमकी

- फोटो : PTI
हमेशा देशविरोधी ताकतों के खिलाफ  आवाज बुलंद करने वाले एडवोकेट संजय रैना का कहना है कि इस प्रकार के धमकी भरे पोस्टर से पुंछ का कोई भी व्यक्ति डरने वाला नहीं है, लेकिन यात्रा के एक दिन पहले ऐसे पोस्टर चिपका कर कुछ शरारती तत्व यहां का माहौल खराब करना चाहते हैं। उन्होंने सुरक्षा एवं खुफिया एजेंसियों व पुलिस से मामले में जांच-पड़ताल कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

उन्होंने कहा कि जो लोग इस तरह नगर में सरेआम पोस्टर चिपका सकते हैं वे बम भी प्लांट कर सकते हैं। इसलिए ऐसे लोगों का पता लगाकर उनसे  सख्ती से निपटना चाहिए। रैना के मुताबिक इन पोस्टरों में कश्मीर विस्थापितों/आरएसएस के एजेंटों कश्मीर छोड़ दो या मौत के लिए तैयार रहो। ऐसे लोगों के लिए यहां कोई जगह नहीं है, जो कश्मीर में इसराइल बनाकर कश्मीरी मुस्लिमों को मारना चाहते हैं। 

आपकी डबल, ट्रिपल सुरक्षा हो, तब भी आप तैयार रहो पुंछ में टारगेट किलिंग के लिए। उधर इस बारे में फोन पर बात करने पर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह शरारती तत्वों का काम है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जल्दी ही इसके पीछे कौन है इसका पता लगा लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें