घग्वाल में वीरवार मध्यरात्रि एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पलट गई थी, इस हादसे के कुछ घायलों को जीएमसी रेफर करने पर अस्पताल में अफरातफरी मच गई।
इससे पहले सभी घायलों को उपजिला अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जिनमें से दस की हालत गंभीर होने पर उन्हें वीरवार देर रात को ही जीएमसी लाया गया।
सभी घायल कोलकाता के रहने वाले हैं, जीएमसी रेफर किए गए घायलों में अधिकतर महिलाएं हैं। गौरतलब है कि घग्वाल में वीरवार रात को एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
इस हादसे में कोलकाता के रहने वाले कई लोग घायल हो गए। उपजिला अस्पताल से जीएमसी रेफर किए गए घायलों में एक पचास साल की अज्ञात महिला शामिल है।
इसके अलावा सविता देवी (50), सुबोद्धया (45), गणेश (42), न्योति समांतो (52), गोपाल (37), मोहन समांतो (55), सलयानी (50), ख्योगिन माही (48) और क्रेशू मूरी (60) घायल हुई हैं।
कुछेक को जीएमसी की इमरजेंसी में रखा गया है, जबकि एकाध की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों ने कोलकाता अपने रिश्तेदारों को सूचना दे दी है।
पुलिस के मुताबिक मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जीएमसी लाने से पहले ही अस्पताल प्रबंधन ने सभी इंतजाम कर लिए थे।