फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हफ्ते में पचास से ज्यादा चोरियां

Sun, 24 Apr 2016 07:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
बेखौफ हुए चोर - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
तमाम कोशिशों के बाद भी पुलिस चोरियों पर लगाम नहीं कस पा रही है। पुलिस ने चोरियां रोकने और चोरियों का सामान बरामद करने के लिए एंटी व्हीकल थेफ्ट एंड रिकवरी (अवतार) टीम का गठन भी किया, बावजूद इसके चोरियों पर कोई अंकुश नहीं लग पाया है।
विज्ञापन


पिछले एक हफ्ते के भीतर जिले में पचास से अधिक चोरियों की घटनाओं ने लोगों को दहशत में डाल दिया है। पिछले वर्ष भी गर्मियों के शुरू होते ही चोरियां अचानक बढ़ गई थीं। 

एक हफ्ते के भीतर, आरएस पुरा, सतवारी, गंग्याल, नबावाद, बख्शी नगर, जानीपुर, पक्का डंगा, पीर मिट्ठा, सिटी पुलिस स्टेशन, त्रिकुटा नगर, अखनूर, कानाचक, दोमाना पुलिस स्टेशन अंतर्गत चोरियां हुई।
विज्ञापन


पिछले एक हफ्ते के भीतर 10 मोटरसाइकिल, पांच बार झपटमारी, 30 से अधिक बार सूने घरों से लाखों रुपये नकद और लाखों रुपये के गहने चोरी किए गए। अभी गर्मियां शुरू ही हुई हैं। पिछले साल मई, जून और जुलाई तीन महीने में 150 से ज्यादा चोरियां जम्मू जिले में हुई थी।

इस साल अप्रैल महीने में ही एक हफ्ते के भीतर जिले में छोटी बड़ी 50 से ज्यादा वाहन और सूने घरों में चोरियां हुई हैं। एसएसपी सुनील गुप्ता का कहना है कि बहुत जल्द चोरियां रोकने के लिए पुलिस की ओर से उचित कदम उठाए जाएंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें