फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू आईईडी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, अल बद्र का हुसैन भट गिरफ्तार

Sun, 21 Feb 2021 12:49 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
गिरफ्तार ओवरग्राउंड वर्कर - फोटो : जम्मू-कश्मीर पुलिस
विज्ञापन

जम्मू बस स्टैंड से 13-14 फरवरी को बरामद आईईडी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अल बद्र आतंकी संगठन के एक ओवरग्राउंड वर्कर को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान राह हुसैन भट के रूप में हुई है। वह जम्मू में आईईडी हमले को अंजाम देने की साजिश में शामिल पाकिस्तानी हैंडलर्स के सीधे संपर्क में था। गिरफ्तार ओवरग्राउंड वर्कर से पुलिस पूछताछ कर रही है। कई बड़े खुलासे होने की संभावना भी जताई जा रही है।

विज्ञापन


बता दें कि एक छात्र के हाथ करीब सात किलो की भारी भरकम आईईडी थमाकर बड़ा धमाका करने की साजिश के लिए खासी तैयारी की गई थी। नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे सोहेल के पास से जो आईईडी बरामद हुई, उसे तैयार करते समय पूरा ख्याल रखा गया था कि इसे लगाते समय कोई चूक न हो। आईईडी की एक तरफ उर्दूू में लिखा था ‘ये साइड दुश्मन की तरफ रखें’। यानी आईईडी को ऐसे लगाएं जिससे ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाया जा सके।

यह भी पढ़ेंः श्रीनगर हमले की आतंकियों को चुकानी होगी बड़ी कीमत, बैठक में बनाई गई ये रणनीति    
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के इशारे पर पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर जम्मू को दहलाने की आतंकी साजिश पुलिस ने नाकाम कर दी थी। पाकिस्तान के आतंकी संगठन अल-बद्र ने उन्हें चार चिह्नित स्थानों में से किसी एक जगह आईईडी फिट करने का जिम्मा सौंपा था। 

यह भी पढ़ेंः कश्मीर से छपरा तक आतंक के तार, आतंकी अटैकर बाबा का एक साथी बिहार से गिरफ्तार    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें