फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई जासूसी भर्तियां करने ये जा रहा था भोपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर जासूसी कर रहे कैफेतुल्लाह तक पुलिस टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पहुंची। उसी के आधार पर अपराध शाखा को पता चला कि 26 नवंबर को कैफेतुल्लाह इज्तमा (धार्मिक कार्यक्रम) में हिस्सा लेने जम्मू से भोपाल जाएगा।
विज्ञापन


खबर जुटाने के बाद पुलिस ने आरोपी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से दबोच लिया। माना जा रहा है कि भोपाल में होने वाले इस्तमे में कैफेतुल्लाह जासूसी के रैकेट के लिए नई भर्तियां करने जा रहा था। इस्तमे में 35 से 40 लाख लोग हिस्सा ले रहे हैं।

पुलिस उससे पूछताछ कर अन्य जानकारियां जुटाने का प्रयास कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि नवंबर के दूसरे सप्ताह में अपराध शाखा को जानकारी मिली थी कि जम्मू एवं कश्मीर से एक शख्स देश की सुरक्षा से जुड़े दस्तावेज की जासूसी कर रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन

इसने ही किया बीएसएफ के जवान का खुलासा

सूचनाओं को पुख्ता करने के बाद 18 नवंबर को अपराध शाखा ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद संदिग्ध लोगों के फोन कॉल रिकॉर्ड पर नजर रखी जाने लगी।

पता चला कि कैफेतुल्लाह और रशीद आपस में देश की सुरक्षा से जुड़े दस्तावेज के बारे में बात करते हैं। यही नहीं, कैफेतुल्लाह की पीओके और पाकिस्तान भी बात होती है। सारे सबूत जुटाने बाद 26 नवंबर को कैफेतुल्लाह को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से दबोच लिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें