फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और ना'पाक' हरकत का खुलासा, नार्को-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, आतंकियों के तीन मददगार गिरफ्तार

Thu, 11 Jun 2020 02:09 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
पकड़े गए आतंकियों के तीन मददगार, बरामद नकदी और हेरोइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में पाकिस्तान की एक नापाक हरकत का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने पाकिस्तान प्रायोजित नार्को-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान लश्कर-ए-तैयबा के तीन मददगारों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आतंकियों के मददगार पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं के संपर्क में थे। इनके पास से 21 किलो हेरोइन, 1.34 करोड़ रुपये की भारतीय मुद्रा बरामद हुई है।

विज्ञापन




पकड़े गए आतंकियों के मददगारों की पहचान मोमिन पीर, इस्लाम-उल-हक पीर और सैयद इफ्तिकार इंद्राबी के रूप में हुई है। ये तीनों हंदवाड़ा के ही रहने वाले हैं। ये सभी आतंकियों को मदद पहुंचाने के साथ ही घाटी के युवाओं की जिंदगी में जहर घोलने का काम करते थे। इस मॉड्यूल का पर्दाफाश होने के साथ ही एक अहम बात ये भी पता चली है कि नशा तस्करों और आतंकियों के बीच गहरे संबंध भी हैं।



यह भी पढ़ेंः  घाटी के युवाओं को बर्बाद करने की नापाक साजिश, नोटों की गड्डियां और 'जहर' देख हैरान रह गए लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी हंदवाड़ा डॉ जीवी सुदीप चक्रवर्ती ने बताया कि यह पाकिस्तान प्रायोजित नार्को-टेरर मॉड्यूल था। जिसका आज पर्दाफाश हुआ है। पकड़े गए लश्कर आतंकियों के मददगारों से पूछताछ की जा रही है। कई अहम खुलासे होने की संभावना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें