नगरोटा थाना के अंतर्गत सिद्दड़ा बाईपास पर बुधवार को बेकाबू कार की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा अलग-अलग सड़क हादसों में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को पहले नजदीक के अस्पताल में दाखिल करवाया। वहां से उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया।
पहला हादसा नगरोटा थाना अंतर्गत सिद्दड़ा बाईपास में हुआ। यहां बेकाबू कार ने राहगीर को टक्कर मार दी। हादसे में सिद्दड़ा बाईपास निवासी काला (37) घायल हो गया। दूसरा हादसा मीरां साहिब में हुआ। यहां दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर से सिंबल कैंप निवासी इंद्र सिंह (55) घायल हो गया।
तीसरे हादसे में स्कूटर की टक्कर से पटोली निवासी पूजा (24) जख्मी हो गई। बठिंडी में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में बठिंडी निवासी सईद वजारत (26) घायल हो गया। इसी तरह से चौआदी, सैनिक कालोनी में मोटरसाइकिल स्लिप होने से रतनो चक्क, कुंजवानी निवासी नीरज और विक्की (18) घायल हो गए। इसके साथ ही पुलिस ने कुछ मामलों में केस भी दर्ज कर लिए हैं।
जम्मू। सांबा बुधवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से दीनानगर, पंजाब का रहने वाला एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल सुरेंद्र सिंह (50) को पहले सांबा के अस्पताल में दाखिल करवाया। वहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया।