फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में ट्यूशन पढ़ने गई किशोरी का अपहरण

Wed, 05 Oct 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
किशोरी का अपहरण - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
जम्मू के न्यू प्लाट इलाके में ट्यूशन पढ़ने गई एक किशोरी का अपहरण हो गया। किशोरी के पिता ने बख्शीनगर थाने में बेटी के अपहरण होने का मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल एफआईआर में अभी किसी आरोपी को नामजद नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक किशोरी के पिता ने शिकायत में बताया कि उनकी बेटी रोजाना की तरह 3 अक्तूबर को दोपहर तीन बजे ट्यूशन के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। उन्होंने उसके ट्यूशन सेंटर पता किया।

वहां नहीं मिली तो उसकी सहेलियों, दोस्तों और अन्य रिश्तेदारों के घर पता किया, लेकिन कोई खबर नहीं मिली। अब तक कोई सुराग नहीं लगा तो पिता ने बताया कि उनकी बेटी इस तरह से अकेले घर से नहीं निकलने वाली है।
विज्ञापन


उन्हें शक है कि उसका किसी ने अपहरण कर लिया है। पुलिस ने उनकी शिकायत के आधार पर धारा 363 के तहत अपहरण का मामला दर्ज किया है। बख्शीनगर पुलिस ने किशोरी की तलाश के लिए छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें