जम्मू के कानाचक्क थाना अंतर्गत कुछ दिन पहले पिता की ओर से प्रेमी पर अपहरण और बलात्कार का दर्ज करवाए गए मामले को बेटी ने झूठा करार दिया। बेटी ने अपने बयान में इसे प्रेमी के खिलाफ पिता की साजिश बताया। इसके बाद पुलिस ने युवक को छोड़ दिया है।
पुलिस के मुताबिक पांच दिन पहले कानाचक्क इलाके के एक व्यक्ति ने बेटी के प्रेमी पर आरोप दर्ज करवाया था कि उनकी बेटी का अपहरण कर लिया गया है और दुष्कर्म किया गया है। शिकायत के बाद पुलिस युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई को माजरा कुछ और ही निकला।
पिता की शिकायत और बेटी के बयान अलग-अलग निकले। जिस शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ अपहरण और बलात्कार का मामला दर्ज किया था। उस मामले को बेटी ने नकार दिया है। एसआई जसविंद्र सिंह के मुताबिक ने सिटी कोर्ट में बयान दिया है कि वह युवक को जानती है।
वह अपनी मर्जी के साथ उसके साथगई थी। उसने उसका कोई अपहरण नहीं किया और न ही दुष्कर्म किया है। कोर्ट में दिए बयान के बाद पुलिस ने मामले को अस्वीकार कर दिया और युवक को छोड़ दिया।