फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर कैफे में बीए की छात्रा से दुष्कर्म

Thu, 18 Dec 2014 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के एक साइबर कैफे में बी ए की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने और फिर उसकी तस्वीरें खींचकर एक महीने तक ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। छात्रा ने तंग आकर वीरवार को पुलिस में शिकायत की और पूरी कहानी बताई।
विज्ञापन


इसके आधार पर पुलिस ने पहले छात्रा का मेडिकल कराया और फिर छापेमारी कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक के खिलाफ ब्लैकमेल करने, धमकियां देने और दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक कैफे में काम करता है।

पीड़ित छात्रा बी ए पास कर चुकी है। शहर के रणवीर लाइब्रेरी के पास स्थित एक साइबर कैफे में वह पिछले एक महीने से आ रही है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि एक महीना पहले वह कैफे में इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए आती थी।
विज्ञापन


अपने दस्तावेजों को स्कैन करने, दोस्तों से चैटिंग करने के लिए वह अकसर यहां आती थी। एक दिन कैफे में किसी के मौजूद न होने का फायदा उठाकर यहां काम करने वाले सिद्धांत निवासी पीर मिट्ठा ने उसको अपनी हवस का शिकार बनाया। साथ उसकी नग्न तस्वीरें भी खींच ली।

धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो उसकी तस्वीरें सबके सामने ला देगा। छात्रा ने बदनामी के डर से घर में किसी को नहीं बताया। लेकिन सिद्धांत एक महीने तक लगातार उसको तस्वीरों का हवाला देकर ब्लैकमेल करता रहा और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालता रहा।

तंग आकर वीरवार को छात्रा ने पक्का डंगा पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई। एसएचओ दलजीत सिंह ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर उसका मेडिकल करा लिया गया है। आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर 197, धारा 294, 506 और 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें