महामाया के जंगलों की तरफ घूमने निकले एक प्रेमी जोड़े पर अज्ञात लोगों ने हमला बोल दिया। हमलावरों ने युवक की जमकर पिटाई कर डाली और युवती को किडनैप कर ले गए। हमलावर युवक की बाइक छीन कर भी ले गए।
घायल युवक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। अब तक युवती का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस युवती की तलाश कर रही है। देर रात तक युवती की उक्त क्षेत्र में तलाशी चल रही थी।
पुलिस ने इसे लेकर 366, 382, 323 और 341 के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। देर रात तक पुलिस जांच में जुटी हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार बाग-ए-बाहु पुलिस स्टेशन में पहुंचे एक युवक ने शिकायत दर्ज कराई।