फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक: 75 साल की महिला के साथ सामूहिक बलात्कार

Sat, 28 Feb 2015 06:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
खौड़ थाना के अंतर्गत कस्बे के एक गांव में 75 साल की बुजुर्ग महिला के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। पीड़िता की साथी महिला की शिकायत पर पुलिस ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 323, 452, 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


खौड़ पुलिस के मुताबिक आरोपियों की तलाश की जा रही है। महिला से सभी आरोपियों के हुलिये के बारे में जानकारी हासिल की गई है। फिलहाल अभी तक आरोपियों का कुछ पता नहीं चल पाया है।

पुलिस के मुताबिक 26 फरवरी की रात साढ़े नौ बजे खौड़ में एक 75 साल की विधवा औरत अपने घर में अकेली रह रही थी कि तभी कुछ लोग उसके कमरे में जबरन घुस आए। औरत के पूछने पर उन्होंने उसका मुंह बंद कर दिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं।
विज्ञापन


बुजुर्ग महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया तो उन्होंने महिला के साथ मारपीट भी की। महिला जख्मी हो गई। फिर बारी-बारी चारों लोगों ने महिला के साथ बलात्कार किया और देर रात को उसे गंभीर हालत में वहां अकेला छोड़कर भाग निकलें।

महिला को थोड़ी होश आई तो आसपड़ोस के लोगों को जानकारी दी तो उन्होंने पुलिस को बताया। पुलिस ने महिला का अस्पताल में मेडिकल करवाया, जिसमें बलात्कार की पुष्टि हो गई और पीड़िता द्वारा बताए गए चार अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है।

पुलिस महिला से आरोपियों के हुलिये, उनकी बातचीत के बारे में पता लगाने में जुटी है, ताकि कोई सुराग हाथ लग सके। फिलहाल चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें