फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा कर महिला के साथ किया गंदा काम

Mon, 14 Sep 2015 07:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव की महिला को अगवा कर उससे गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता ने तीन युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महिला के अनुसार रविवार शाम को वह खरीददारी करने के लिए निकली थी। इस दौरान चौहाल मोड़ पर दो युवकों ने उसे धमका कर जबरदस्ती बाइक पर बैठा लिया।

पीडि़ता के अनुसार आरोपी सीमावर्ती गांव निकोवाल में ले गए, जहां एक कमरे में उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में एक और युवक वहां पहुंचा। सोमवार सुबह महिला वहां से किसी तरह भागकर थाने में पहुंची और आपबीती सुनाई।
विज्ञापन


पुलिस ने पीडि़ता का उपजिला अस्पताल में मेडिकल करवाया। तीनों आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने टीम का गठन कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें