फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब! आतंकियों के सहयोगियों ने मेरी बेटी से गैंगरेप किया

विज्ञापन
विज्ञापन
माहौर तहसील की सातवीं कक्षा की एक छात्रा को अगवा कर दो माह तक श्रीनगर की थीथ पहाड़ी में रखकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है,छात्रा गर्भवती है।
विज्ञापन


घरवालों ने किसी तरह किशोरी को आरोपियों के चंगुल से छुड़वा तो लिया, लेकिन अब जिंदा रहते हुए भी मर - मर कर जीने वाली हालत बन गई है।

पिता पुरी तरह से टूट चुके है। घटना रियासी की माहौर तहसील के एक गांव की है। आरोपी अभी तक गिरफ्त से बाहर है। जीएमसी में इलाज करवा रही छात्रा के पिता के मुताबिक पीडि़ता के सिर पर मां का साया नहीं है।

दो छोटी बहनें और है। फरवरी माह में बाजार से सामान लेते वक्त उनकी बेटी का प्रमुख आरोपी राजौरी के युवक ने अपने पिता और साथियों से मिलकर अपहरण कर लिया था।
विज्ञापन


चिसाना थाने में अपहरण का मामला दर्ज करवाया था, लेकिन बेटी का कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने भी मामले में दिलचस्पी नहीं दिखाई। इस बीच आरोपी श्रीनगर की थीथ पहाड़ी में किशोरी के साथ दुष्कर्म करते रहे। 

बाद में एक राजनेता से गुहार लगाई तो उन्होंने पुलिस पर दबाव बनाया तो आरोपियों को पकड़वाया और किशोरी को श्रीनगर की थीथ पहाड़ी से अप्रैल माह में बरामद कर लिया।
Trending Videos
विज्ञापन

आरोपियों के संबंध आतंकियों से

तभी किशोरी का जम्मू के सरवाल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया था। पिता के मुताबिक अपने भांजे के साथ बेटी को इंसाफ दिलाने चिसाना थाने लेकर गए, लेकिन वहां से उन्हें बार बार लौटा दिया जाता रहा। पीडि़ता दस से ज्यादा बार बयान देने थाने गई, परंतु पुलिस ने उसकी एक न सुनी।

न इलाज और न ही इंसाफ मिलता देख 4 अक्तूबर को पिता बेटी को जीएमसी ले आए। डाक्टरों ने 26 अक्तूबर को किशोरी को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में रेफर कर दिया। पिता का आरोप है कि आरोपियों के संबंध आतंकियों से है।

जहां बेटी को लेकर गए थे, वहां आतंकियों का आना - जाना होता है, आरोपी उन्हें खाना उपलब्ध करवाते हैं, बदले में इन्हें पैसे मिलते है। इसके अलावा उनके साथियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग की है।

लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।  रियासी के एसएसपी सुजीत कुमार का कहना है कि अपहरण का मामला दर्ज है। इसके बाद किशोरी पठानकोट में गई थी, जहां गिरने से वह कोमा में चल गई। गैंग रेप को नकाते हुए एसएसपी ने बताया कि ऐसा कुछ नहीं है।

डीआईजी अशकूर वानी ने सारा मामला सुनने के बाद जांच करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि इस बारे में रियासी पुलिस और संबंधित थाने से जानकारी लेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें