फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेराह छेड़ रहे थे मनचले, दबंग अभिनेत्री ने ऑटो से पीछाकर पकड़ा

Mon, 26 Oct 2015 05:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के दो मुक्केबाजों को मुंबई में एक अभिनेत्री पर अश्लील कमेंट करना मंहगा पड़ गया। बांद्रा इलाके के एक पार्क में बैठी अभिनेत्री ने अश्लील कमेंट करने वाले युवकों का ऑटो से पीछाकर उनमें से एक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


अभिनय के लिए संघर्षरत अभिनेत्री ने भले ही अभिनय की दुनिया में कुछ खास पहचान न बना पाई हो लेकिन असल जिंदगी के नाटक में बहादुरी मिशाल कायम की है।

मिड-डे के अुनसार, अभिनेत्री पुर्निमा बहल की इस बहादुरी से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के दोनों आरोपी जेल की सलाखों के पीछे पहुंच जाते लेकिन एक मौके से भाग निकला। पकड़े गए युवक की पहचान दिनेश यादव के रूप में हुई है। आरोपियों ने अभिनेत्री को क्या-क्या कहा पढ़ें अगली स्लाइड में।

'एक रात का रेट क्या है?'

अभिनेत्री ने मीडिया को बताया कि जहां पर इन दोनों आरोपियों ने उस पर कमेंट किया वहां पर सैकड़ों लोग मौजूद थे लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की। उसने बताया कि वह बैंडस्टैंड पर सुबह करीब साढ़े 10 बजे टहलने के लिए गई थी।

जब वह एक बेंच पर बैठकर सुस्ता रही थी तभी वहां दो युवक पहुंचे और उस पर अश्लील कमेंट करने लगे। उसने बताया कि इस दारौन वह फोन पर अपने घर वालों से बात कर रही थी। हद तो तब हो गई जब एक युवक उसके बेहद करीब बैठ गया और उसका नाम पूछने लगा।

अभिनेत्री ने बताया कि वह फोन पर थी तो उसे पता नहीं चला कि वहां पर दो युवक हैं लेकिन थोड़ी देर में दूसरा शख्स बोलने लगा कि उनके साथ एक रात गुजारने के ल‌िए कितने रुपए लोगी? इसके बाद वह डर गई और उन लोगों को डांटना शूरू किया।

लेकिन वो लोग अकड़ गए और बोले जो भी करना है करले वह किसी डरते नहीं हैं। इसके बाद वह और डर गई।
विज्ञापन

हिम्मत कर ऑटो से किया पीछा, एक को पकड़ा

इसके बाद अभिनेत्री ने आस-पास के लोगों को आवाज देना शुरू किया और 10 मिनट तक चिल्लाती रही। लेकिन कोई भी मदद के लिए उसके पास नहीं पहुंचा।

लेकिन उसके हंगामे के बाद दोनों आरोपी वहां से भागने खड़े हुए। अभिनेत्री ने आरोपियों को भागते देख अभिनेत्री ने ऑटो से पीछा किया और एक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।

ऑटो से पी‌छा कर जिस शख्स को पकड़ा वह गिड़गिड़ा रहा था कि इस बाद उसे माफ कर अब वह दोबारा ऐसी हरकत नहीं करेगा। लेकिन अभिनेत्री ने आरोपी को पुलिस के हवाले किया और अभद्रता करने की एफआईआर भी लिखाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें