फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीट-पीट कर दोस्त की जान ले ली

Fri, 29 Jul 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
हत्या - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
सरकारी हाई स्कूल सिंबल कैंप में एक युवक ने अपने ही दोस्त की छाती पर इतने मुक्के मारे कि उसकी जान चली गई। वार्ड नंबर-1 सिंबल कैंप में रहने वाले गुरदीप सिंह (17) ने बुधवार देर रात को जीएमसी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मीरां साहिब पुलिस ने आरोपी कुलविंद्र सिंह (18) के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी तक फरार है। पुलिस ने गुरदीप सिंह के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिवार के हवाले कर दिया है।

पुलिस का कहना है कि कुलविंद्र सिंह भी वार्ड नंबर एक का रहने वाला है। सरकारी हाई स्कूल सिंबल कैंप में बुधवार को दोनों हाकी का मैच खेल रहे थे कि इसी दौरान पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों में बहस हो गई और झगड़ा हो गया।
विज्ञापन


दोनों में मारपीट हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुलविंद्र सिंह ने गुरदीप सिंह की छाती पर मुक्के मारे और जिससे गुरदीप के सीने पर दर्द होने लगा और वह जमीन पर गिर गया। तभी कुलविंद्र मौके से भाग गया।

अन्य दोस्तों ने गुरदीप के परिवार वालों को इसकी जानकारी दी तो उन्होंने गुरदीप को जीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया। देर रात को गुरदीप सिंह ने जीएमसी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने धारा 302 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है, लेकिन आरोपी अभी फरार है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें