फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग अलग हादसों में चार लोगों ने गंवा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को ईद का दिन कई के लिए खुशियां लेकर आया, तो कई के लिए यह दिन काल बन गया। विभिन्न हादसों में एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


मरने वालों में तीन अकेले कंडी क्षेत्र के हैं। जबकि एक हादसा सुंदरबनी तहसील के बाखड़ नदी में हुआ। पुलिस ने सभी हादसों में मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, सफिया बेगम पत्नी मोहम्मद सादिक निवासी पनहड्ड, कंडी की मंगलवार को मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जब बारिश की वजह से पस्सी गिर पड़ी।

रीछ ने हमला कर ली एक की जान

सफिया अपने घर से निकली तो पस्सी ने उसे चपेट में ले लिया। जब तक परिजन और अन्य लोग पहुंचते, तब तक उसकी मौत हो गई थी।

दूसरी घटना कंडी के ही गांव गखरोट में हुई। यहां मंगलवार तड़के मोहम्मद अशरफ पुत्र मेहफाब अली निवासी गखरोट अपने घर से बाहर निकला तो अचानक पीछे से एक रीछ ने उस पर हमला कर दिया।

रीछ ने सीधे उसके गर्दन पर आक्रमण किया और बुरी तरह से काट लिया। परिजनों ने उसे कोटरंका अस्पताल पहुंचाने की कोशिश, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ईद का सामान लेने जा रहा था नदी में बहा

वहीं तीसरी घटना भी इसी गांव की है। यहां मुबारक शाह पुत्र अली मोहम्मद राजोरी से अपने घर के लिए ईद का सामान लेकर जा रहा था। वह सामान लेकर नदी से गुजर रहा था कि अचानक पानी का स्तर बढ़ गया और तेज बहाव में वह बह गया।

कुछ देर बाद पुलिस ने उसका शव नदी से बरामद किया। चौथी घटना सुंदरबनी तहसील के बाखड़ गांव की है। रोशन लाल पुत्र धर्म चंद निवासी बाखड़ का शव मंगलवार को सुबह नदी में मिला।

बताया जा रहा है कि बहने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सभी हादसों में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें