फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी: आधी रात लगी बाजार में आग, छह दुकानें जलकर खाक

Sat, 28 May 2016 01:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के राजोरी में शुक्रवार रात लगभग एक बजे मुख्य बाजार में कई दुकानों में आग लग गई। इस हादसे में लगभग छह दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं हैं। आग लगने का कारण बिजली का शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन


इस अग्निकांड नें दो कपड़े की दुकाने, दो फल और सब्जी की दुकानें और एक ड्यूक शोरूम जलकर खाक हो गया। दमकल कर्मियों की चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

आधी रात अचानक लगी आग से इलाके में हड़कंप मच गया। दुकानों के आस-पास के लोग अपने घरों को छोड़ कर सड़कों पर आ गए।  हादसे में नुकसान का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस और राजस्व विभाग के लोग नुकसान का जायजा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें