फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी आधार कार्ड सेंटर का भंडाफोड़

Wed, 18 May 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
आधार कार्ड - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
एक तरफ जहां लोगों में आधार कार्ड बनाने के लिए मारामारी मच रही है, वहीं एक गिरोह ने इसका फायदा उठाने के लिए फर्जी आधार कार्ड सेंटर खोल लिया। लोगों से 100-200 रुपये लेकर फार्म भरे जा रहे थे। तभी किसी ने इसकी शिकायत डीसी आफिस में कर दी। शिकायत मिलने पर जब डीसी के निर्देश पर एक टीम मौके पर पहुंची तो मामला सही निकला।
विज्ञापन


ड्राई फ्रूट मार्केट ज्यूल चौक में एक फर्जी आधार कार्ड सेंटर स्थापित था। डिप्टी कमिश्नर सिमरनदीप सिंह के निर्देशानुसार टीम ने छापामारी कर मौके पर जाकर सारा सामान सीज कर लिया और जिस तीन मंजिला इमारत में यह सेंटर था, उस इमारत को भी सील कर दिया गया। यहां करीब आधा दर्जन लोगों का स्टाफ काम कर रहा था। 

अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक ज्यूल चौक स्थित ड्राई फ्रूट मार्केट में कुछ लोगों की ओर से आधार कार्ड सेंटर बनाकर चलाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि लोगों से पैसे लेकर फार्म भरे जाते थे।
विज्ञापन


शिकायत मिलने पर डीसी के निर्देश पर तहसीलदार रिकवरी एवं अतिरिक्त तहसीलदार जम्मू राकेश शर्मा के नेतृत्व में एक टीम ने इस सेंटर पर छापा मारा। वहां पर देखा कि कुछ लोगों की ओर से फार्म, स्टेशनरी सहित अन्य आधार कार्ड से जुड़ा सामान रखा गया है। 

तहसीलदार ने संबंधित लोगों को ऐसा काम करने के लिए अथॉरिटी लेटर दिखाने को कहा, लेकिन कोई भी अथॉरिटी लेटर नहीं दिखा सका। विभागीय टीम के सदस्यों ने सभी चीजों को मौके पर ही सील कर दिया और सभी स्टाफ के लोगों को सेंटर से बाहर निकालकर इमारत को ताला जड़ दिया। 

प्राथमिक सूचना पर सील किया : तहसीलदार 
तहसीलदार रिकवरी एवं तहसीलदार जम्मू राकेश शर्मा के मुताबिक सूचना मिलने पर छापामारी की गई थी, जहां बिना किसी अथॉरिटी के आधार कार्ड सेंटर बनाकर चलाया जा रहा था। उसे सील कर दिया गया है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें