जम्मू शहर के बाग-ए-बाहु इलाके में चोरों ने दिनदहाड़े एक महिला से छेड़छाड़ और झपटमारी की कोशिश की गई। घबड़ाकर महिला ने शोर मचाया तो आरोपी भाग गए। पलोड़ा की रहने वाली महिला अपनी स्कूटी पर मोहमाया मंदिर की तरफ जा रही थी।
तभी रास्ते में दो युवकों ने उसे रोक लिया और उसके गले से सोने की चेन झपटने की कोशिश की। महिला ने शोर मचाया और वहां से भागने की कोशिश करने लगी तो युवक भी भाग निकले। महिला की शिकायत पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।