हर हफ्ते अधिकारी रजिस्टर को मंगा कर देखेंगे कि उन पर कार्रवाई हुई कि नहीं। चेकिंग में अगर ब्लैक मनी पकड़ी जाती है तो संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा।
पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अपराधों को रोकने के लिए ज्यादा से ज्यादा पुलिस सड़क पर रहे, इस बात पर सख्ती से काम होगा। बैंकों में नोट बदलवाने के लिए लग रही भीड़ में शामिल संदिग्धों पर नजर रखी जाएगी, अगर चेकिंग में अगर ब्लैक मनी पकड़ी गई तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी। वीकली ऑफ के सवाल पर उन्होंने कहा कि फोर्स की संख्या के हिसाब से इसका पालन कराने पर ध्यान दिया जाएगा।
मूलरूप से लखनऊ के निवासी अखिलेश चौरसिया पीएसी आगरा, एसपी इंटेलीजेंस लखनऊ, एएसपी सीतापुर, एसपी औरैया, एसपी रेलवे मुरादाबाद, एसपी प्रतापगढ़, एसपी खीरी रह चुके हैं।