फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दिन में बस स्टैंड इलाके से आठ लोग बेहोश मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बाहरी राज्यों से जम्मू आने वाले यात्रियों को पंजाब में जहरखुरानी गिरोह का शिकार होना पड़ रहा है। पिछले दस दिनों पर नजर डालें तो शहर के बस स्टैंड इलाके से आठ लोग बेहोशी की हालत में मिले हैं। इनमें से दो की मौत भी हो गई।
विज्ञापन


पुलिस को जांच में पता चला है कि अधिकतर लोग पंजाब के सुजानपुर में खाना खाने के लिए रुके। यहां खाना खाने के बाद कुछ लोग इनको कुछ अन्य खान पान की वस्तुएं खिलाकर सामान लूट लेते हैं। सुजानपुर से यात्रियों के साथ बैठ कर भी आते हैं और कुछ दूरी पर आने के बाद बस से उतर जाते हैं। अधिकतर रात में ऐसा हो रहा है।

एसपी नार्थ, शिव देव सिंह चौहान का कहना है कि इतने ज्यादा मामले सामने आना चिंता का विषय है। पहले लगता था कि यहीं पर कोई गिरोह लोगों को  शिकार बना रहा है, लेकिन अब जांच में पता चल रहा है कि मामला बाहर का है।
विज्ञापन

विज्ञापन

कई की हो चुकी है मौत

पुलिस बहुत जल्द इसे लेकर पंजाब पुलिस से बात करेगी, ताकि गिरोह का पर्दाफाश किया जाए। 30 दिसंबर को मिलने वाले युवक की पहचान हुई, जो डोडा का रहने वाला था। मनीश कुमार ने बताया कि वह दिल्ली से आ रहा था। सुजानपुर में बस रुकी तो कोई उसके साथ बस में बैठ गया। उसने उसको गुड़ खाने को दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गया।

2 जनवरी को बस स्टैंड में बेहोशी की हालत में एक व्यक्ति मिला। 3 जनवरी को ज्यूल चौक से एक मरा हुआ व्यक्ति मिला। 5 जनवरी को त्रिकूटा कांप्लेक्स बस स्टैंड और भगत सिंह चौक से दो लोग बेहोशी की हालत में मिले, 6 जनवरी को बस स्टैंड के मुख्य गेट पर बेहोशी की हालत में व्यक्ति मिला।

30 दिसंबर को बस स्टैंड से बेहोशी की हालत में एक युवक मिला। 29 दिसंबर को भी बस स्टैंड से एक व्यक्ति मरा हुआ मिला। इन सभी के अस्पताल पहुंचने पर मेडिकल रिपोर्ट में पता चला कि कोई जहरीला पदार्थ निगलने से उनकी ऐसी हालत हुई।

पंजाब में लूटा जा रहा-

बेहोशी की अवस्था में अस्पताल में भर्ती होने वाले इन मरीजों के होश में आने के बाद पुलिस ने इनसे बात की। इसमें इन लोगों ने बताया कि वह बाहरी राज्यों के हैं और पंजाब में खाना खाने के लिए बस रुकी। यहां बस में कोई उनके साथ बैठ गया और बातों-बातों में उन्हें कुछ खिला दिया गया। बाद में उनका सामान भी ले गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें